Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 7:00 am IST


नगर पंचायत के विरोध में किया प्रदर्शन


कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीण खफा हैं। उन्होंने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पंचायत बनाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं। गांवों के प्रधानों और लोगों से अनुमति क्यों नहीं ली गई। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया।