Read in App


• Mon, 22 Feb 2021 5:33 pm IST


चमोली आपदा के ऑपरेशन में विफल रही है सरकारः किशोर उपाध्याय


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चमोली रैणी गांव और तपोवन में जो आपदा आई है उसके आॅपरेशन में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्च आॅपरेशन सिर्फ उस जगह पर चलाये जहां 74 आदमी फंसे थे। इसके अलावा अन्य जगहों पर रेस्क्यू चलाना था। लेकिन नहीं चलाया गया। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपदा पीड़ित लोगों को मुआवजा भी जितना मिलना चाहिए, उतना नहीं दिया जा रहा है।