Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Aug 2023 12:29 pm IST

जन-समस्या

हिमाचल के सोलन में लैंडस्लाइड, उत्तराखंड में गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पर गिरे पत्थर


नई दिल्‍ली: देश के 14 राज्यों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्‍तराखंडद्व हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में 11-14 अगस्त तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आज तड़के सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इस वजह से शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि चक्‍की मोड और थंबू मोड के पास हाईवे बंद है। ये हाईवे पिछले हफ्ते भी लैंडस्लाइड के चलते बंद हुआ था। इसके अलावा उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पत्थर और मलबा गिरने के कारण ब्लॉक हो गया है। हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

इन राज्‍या में भारी बारिश का अलर्ट

उधर, रुद्रप्रयाग जिले में एसडीआरएफ टीम ने नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया। यह व्यक्ति केदारनाथ धाम से लौट रहा था। लैंडस्लाइड से सड़क ब्लॉक होने के कारण व्यक्ति शॉर्टकट रास्ते से गुप्तकाशी लौट रहा था। इसी दौरान वह नदी में फंस गया। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर त्रिपुरा और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि झारखंड और ओडिशा में मध्‍यम बारिश होने के आसार हैं।