प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा अपने विधान सभा कक्ष में मसूरी विधान सभा क्षेत्र में पेयजल से सम्बन्धित समीक्षा बैठक पेयजल निगम तथा जल सस्थान के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यमुना नदी से मसूरी को पानी देने वाली योजना जो कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा 144 करोड की धनराशि स्वीकृत कराई गई थी, पर कार्य बहुत धीमी से चल रहा है। इस योजना के कार्यो पर तत्काल प्रभाव से तेजी लाने के निर्देश दिये गये।