Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Feb 2022 2:48 pm IST


भालू के हमले में एक महिला घायल


आरगढ़ पट्टी की एक महिला भालू के हमले में घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है। सोमवार शाम पैडा भनैल्डी गांव की पुष्पा देवी (47) खेत में काम करने जा रही थी। रास्ते में अचानक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। महिला के शोर मचाने पर अन्य लोग वहां दौड़ पड़े और लोगों ने शोर मचाया। महिला के चेहरे पर गहरे जख्म हैं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल व संजय रंगवाण ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार गश्त कर रही है। आरगढ़ पट्टी में एक पिंजरा भी लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।