Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Sep 2022 5:00 pm IST


बागेश्वर में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू


बागेश्वर :   उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रायोजित और कुमाऊं मंडल विकास निगम के तत्वावधान में यहां पांच दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया गया है। आरे से लेकर सैंज तक यह प्रशिक्षण चलेगा। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने हरी झंडी दिखाकर राफ्टरों को रवाना किया और खुद भी सरयू की लहरों का आनंद लिया। आरे में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि साहसिक खेलों व धार्मिक तीर्थाटन की जिले में अपार संभावना है। प्रकृति ने जिले में सबकुछ दिया है। जरूरत उसे पहचानने की है। पर्यटन को नई दिशा देने के लिए सरकार नई सोच के साथ काम कर रही है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि पिंडारी को इस बार ट्रैक ऑफ द इयर चुना गया है। इससे जिले को नई पहचान मिली है। अन्य ग्लेशियरों को भी विश्व स्तर की पहचान मिलेगी। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने सभी का स्वगात किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कुमंविनि के दिनेश गुरुरानी ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।