Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Mar 2022 4:06 pm IST

ब्रेकिंग

Uttarakhand election Breaking : मैदान में डटे मंत्री धनसिंह रावत , गणेश गोदियाल से हज़ार वोट आगे


देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में रूझान और नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में आकड़ा कुछ इस प्रकार है की भाजपा अभी तक 47  सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 19  सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं आम आदमी पार्टी और उक्रांद का खाता  अभी तक नहीं खुला है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें नजर आ रही है।  

श्रीनगर - भाजपा के कैबिनेट मंत्री धनसिंह 1 हज़ार वोट से आगे , कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पीछे

हरिद्वार शहर - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 15  हजार वोट से आगे

सोमेश्वर - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 5  हजार वोट से आगे

चकराता- कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह 10  हजार वोट से आगे, राम शरण नौटियाल पीछे 

बाजपुर - यशपाल आर्य 1 हज़ार वोटो से आगे ( एक बार फिर हो रही काउंटिंग ) 

कालाडूंगी- भाजपा कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत  20  हजार वोट से आगे

डीडीहाट - भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल तीन हजार वोट से आगे

सोमेश्वर - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 3771 हजार वोट से आगे

गंगोत्री - भाजपा के सुरेश चंद चौहान 7  हजार मतों से आगे, आप के कर्नल कोठियाल तीसरे नंबर पर

गदरपुर - कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे 6 हजार वोट से आगे

चौबट्टाखाल - कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जीते 

मसूरी- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जीते 

हरिद्वार ग्रामीण - अनुपमा रावत जीती 

खटीमा - 6932 वोटो से हारे  सीएम धामी 

लालकुआं- 16 हज़ार वोटों से कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत हारे