Read in App


• Thu, 1 Apr 2021 3:34 pm IST


अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने कहा महाकुंभ लूट कुंभ


हरिद्वार- महाकुम्भ 2021 में होने वाले कार्यों और गतिविधियों को लेकर आज जगद गुरु शंकराचार्य के केम्प में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया | जिसमे अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने महा कुम्भ को लूट का कुम्भ बताया|  उन्होंने कहा की कुम्भ का आयोजन पुण्य रूपी होता हैं, जोकि 12 साल के अंतराल पर आयोजित होता हैं|  जिसमे करोडो लोग आस्था की डुबकी लगते हैं | क्योकि महाकुम्भ में एक डुबकी लगाने का पुण्य 1000 बार अन्य समय पर किये गए सनान के बराबर होता हैं|  पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मेला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की, एक तरफ तो लोग कोरोना के भय से डरे हुए हैं ,दूसरी तरफ उनमे और डर का माहौल बनाया जा रहा हैं | भय का वातावरण पैदा किया जा रहा हैं|  उन्होंने कहा की कोरोना राजनितिक नहीं हैं,वह अराजनीतिक हैं | लेकिन राजनीती के नुमाइंदे इसे राजनैतिक बना रहे हैं | धर्म पक्का हैं और धर्म से जुड़े लोग चाहे कुछ भी हो जाये वह धार्मिक कार्यो में आएंगे जरूर | उन्होंने कहा की हर जगह शराब की दुकाने खुल सकती हैं | क्या वहा कोरोना नहीं फैलता ,शराब की दुकाने खुल सकती हैं लेकिन मठ, मंदिर नहीं, एक देश में एक विधान हो सकता हैं ,तो एक कानून क्यों नहीं हो सकता | उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की आज कुम्भ में कोरोना के नाम पर सिर्फ लोगो को डराने का काम किया जा रहा हैं | लोगो में भ्रम फैलाया जा रहा हैं ,जिससे लोग यहाँ महा कुम्भ में न आये | उन्होंने कहा की  मेला प्रशासन पाप कर रहा हैं ,उन्हें रोड़ा अटकने के बजाये समाधान खोजना चाहिए|