Read in App


• Tue, 20 Jul 2021 5:00 pm IST


सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा


नगर पालिका के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए निर्माण कार्यो में नियमों की अनदेखी तक करने का आरोप लगाया। कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही प्रशासन पर बिना एनओसी के ही पालिका के स्वामित्व वाले पार्को पर सुंदरीकरण कार्य करने की बात भी कही। सभासदों ने मामले में जिला प्रशासन से शिकायत कर जांच की मांग उठाई है।