कस्बे में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के पलवल से विधायक एवं प्रवासी प्रभारी जिला हरिद्वार दीपक मंगला ने बूथ स्तर की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है, जहां बूथ स्तर का अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
बुधवार को शिशु मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दीपक मंगला ने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर तक कार्यकत्र्ता मजबूती के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसमें छोटे से छोटा कार्यकत्र्ता भी पार्टी में बड़े पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है। जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है तबसे देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। बूथ स्तर पर मजबूत होने से उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहराएगी। प्रमोद कौशिक ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकत्र्ता बूथ को मजबूत करने का प्रयास करे। मास्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को पूरे दमखम से काम करना होगा, जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनाई जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन त्यागी व संचालन कमल वर्मा एवं राजेश त्यागी ने किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, राजकुमार कसाना, कृषि मंडी चेयरमैन राजकुमार कसाना, विधानसभा प्रभारी राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, चंदन त्यागी, योगेश त्यागी, सतेंद्र, राकेश कुमार, मुकेश, मिटू, सुभाष खुराना, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।