देश इस वक्त कोरोना से जंग लड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव को तेज किया गया है। 1 मई 2021 से देश में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा। इसके लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। पात्र सभी भारतीय नागरिक वैक्सीन लगवाने के लिए को- विन एप या फिर आरोग्य सेतु एपपर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वर्तमान में 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग टीकाकरण किया जा रहा है। अगले महीने यानी 1 मई, 2021 से 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी कोरोना वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। तो आइये जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।