DevBhoomi Insider Desk • Wed, 19 Jan 2022 12:44 pm IST
राजनीति
सरिता आर्य ने किए गोलू देवता के दर्शन, मांगी भाजपा की जीत की दुआ
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य नैनीताल के गोलू देवता मंदिर पहुंची. गोलू देवता के दर्शन करते हुए उन्होंने 2022 में बीजेपी की जीत की प्रार्थना की. साथ ही यशपाल आर्य व कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मंगलवार को नैनीताल पहुंची. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर के दर्शन किए और 2022 में भाजपा की जीत की प्रार्थना की. इस दौरान सरिता ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही यशपाल आर्य व संजीव पर भी निशाना साधा.