Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 14 Sep 2022 11:13 am IST

खेल

एमएस धोनी पर क्रिकेटर ने लगाया गंभीर आरोप, कर डाला इतना बड़ा खुलासा


एमएस धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ी भारत के लिए खेले, लेकिन कुछ को मौका नहीं मिला। धोनी ने भारत के कई खिलाड़ियों का जीवन बदला और कई खिलाड़ियों के भारतीय टीम के लिए खेलने के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन अब एक क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है। तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने आरोप लगाया है कि अगर एमएस धोनी ने उनको एक मौका दिया होता तो वे देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले 33 वर्षीय ईश्वर पांडे ने आईपीएल के 25 मैचों में 18 विकेट लिए, जबकि 75 फर्स्ट क्लास मैचों में 263 विकेट चटकाए। इसी के दम पर उनको 2014 में न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली थी। उस समय टीम के कप्तान एमएस धोनी थे, लेकिन ईश्वर पांडे को मौका नहीं मिला था। इसी को लेकर पांडे ने खुलासा किया कि अगर धोनी ने उन पर थोड़ा और विश्वास दिखाया होता और संभवत: उन्हें कुछ मौके दिए होते, तो उनका करियर कुछ अलग होता।