FIFA World Cup 2023 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए दुनिया भर से लोग कतर जा रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं। इन दिनों कतर में वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल खेला जा रहा है। आज सुबह अभिनेत्री अन्नया पांडे को उनके परिवार और दोस्तों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें अनन्या के 'खास दोस्त' आदित्य रॉय कपूर भी थे।
बता दें कि आज यानी 13 दिसम्बर, 2022 को ही अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ये दोनों भी कतर जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आदित्य और अनन्या को साथ देख कर फैंस के बीच खलबली मच गई है। वे इनकी डेटिंग को लेकर भी कयास लगाने लगे हैं। इस वीडियो में पहले संजय कपूर को उनके बेटे जहान कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके वहां अनन्या पांडे और उनके पिता चंकी पांडे को स्पॉट किया गया और फिर अंत में आदित्य रॉय कपूर भी नजर आये।