Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 30 Nov 2022 3:53 pm IST


हरिद्वार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , फंदे से लटका मिला शव


हरिद्वार : सिडकुल थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
संगीता देवी (27 वर्ष) की शादी छह साल पहले मुन्ना निवासी गोरिया कोठी सिवान बिहार हाल पता शिव विहार कालोनी निकट एचपी पेट्रोल पंप के सामने सलेमपुर से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन रहती थी। मंगलवार सुबह मुन्ना काम करने के लिए घर के बाहर चला गया था लेकिन दोपहर में जब लौटा तो संगीता का शव फंदे से लटका हुआ था।ग्राम प्रधान की सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने महिला के मायके वालों से संपर्क साधा। सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि गृह क्लेश के चलते महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।