तमिलनाडु पुलिस ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य और रिटार्यड पूर्व कर्नल बी बी पांडियन के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज किया है।
दरअसल, बी.बी. पांडियन द्रमुक पार्षद सेना के एक जवान की हत्या के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु सरकार को धमकी दी थी। पूर्व कर्नल बी बी पांडियन ने धमकी दी कि, उन्हें पूर्व सैनिकों को बम और बंदूकों का इस्तेमाल करने के लिए नहीं धकेलना चाहिए।
उन्होंने ये भी कहा कि, भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अनुशासित सेनाओं में से एक है। अगर सरकार ऐसी सेना से पंगा लेती है तो यह तमिलनाडु सरकार या राज्य के लिए अच्छा नहीं है। पांडियन ने कहा कि अगर सरकार सेना के जवानों के सब्र का इम्तिहान लेगी तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाएगी।