राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से आयोजित राम काव्य पाठ में सलोनी प्रथम रही। काव्य पाठ का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। काव्य पाठ में 35 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
जनपद उत्तरकाशी में राम काव्य पाठ की संयोजिका साधना जोशी ने बताया कि काव्य पाठ का उद्देश्य बच्चों को साहित्य से जोड़ना व उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना है। जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अक्तूबर में प्रदेश स्तर के काव्य पाठ में प्रतिभाग करेंगे, जो देहरादून में होगी। उत्तरकाशी में जनपद स्तर पर सलोनी नौटियाल प्रथम, गंगा बहुगुणा द्वितीय व प्रमिला बिजल्वाण तृतीय रहे। प्रतियोगिता में ज्योत्सना रतूड़ी, ममता डोभाल, गीता गैरोला, डा. अंजू नौटियाल, केशव रावत, राधिका नौटियाल, अक्षत, स्वाति, मनीषा, रिया, रंजू, अनुपमा, सृष्टि आदि ने प्रतिभाग किया। आयोजन में डा. दीपिका वर्मा ने सहयोग किया।