Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Feb 2023 2:00 pm IST


बागेश्वर नगर में तेंदुए का जबरदस्त आतंक , घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग


बागेश्वर : बागेश्वर नगर के मजियाखेत, कफलखेत क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का जबरदस्त आतंक व्याप्त है। तेंदुआ इलाकेे में कई पालतू जानवरों को निवाला बना चुका है। तेंदुए के आतंक से लोगों में खौफ पैदा हो गया है।मजियाखेत, कफलखेत इलाके में शाम ढलते ही तेंदुआ धमक रहा है। तेंदुआ एक गाय के साथ ही कई पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। नगर के तहसील कार्यालय से सटे इन इलाकों में लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। पूर्व कनिष्ट प्रमुख सुनीता टम्टा ने बताया कि चार दिन पहले शाम के समय उनके पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तेंदुआ अक्सर शाम के समय आबादी वाले क्षेत्रों में धमक रहा है। बताया कि इससे पूूर्व एक दूध देने वाली गाय को तेंदुए ने निवाला बनाया। कफलखेत निवासी सरस्वती देवी ने बताया कि पिछले 10 दिन से लगातार इलाके में तेंदुए की धमक बनी हुई है। लोग तेंदुए के आतंक से डरे हुए हैं। वन विभाग को तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाना चाहिए।