Read in App


• Sat, 3 Feb 2024 3:31 pm IST


पौड़ी पहुंचे सीएम धामी, राइफलमैन जसवन्त सिंह रावत की प्रतिमा का किया अनावरण


पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मैदान में ‘दिशा ध्याणी थौला मेला’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 800 करोड़ की 353 विकास योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके अलावा वह जनसभा के साथ ही स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।शनिवार को पौड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने रांसी स्टेडियम में महावीर चक्र विजेता राइफल मैन जसवंत सिंह और कमिश्नरी के पास देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 134.61 करोड़ की लागत की 196 योजनाओं का लोकार्पण व 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास किया।वहीं, मुख्यमंत्री कंडोलिया थीम पार्क में लगाए गए स्टॉलों में स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में लगे लाइव स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों में भीमल पेंटिंग की प्रदर्शनी, पिरूल व खजूर से क्रॉफ्ट निर्माण, मथनी से मठ्ठा निकालने और जांदरा व ओखली का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सिलक्यारा टनल रेस्क्यू, जी-20 और बीटल्स फेस्टिवल फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में नौ कन्याओं का पूजन करने के साथ ही एक महिला की गोद भराई और शिशु का अन्नप्राशन संस्कार होगा।