Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 2:16 pm IST


16 को सीएम का चम्पावत दौरा संभावित


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को चम्पावत जिले के दौरे पर जाने का मूड बना रहे हैं। सीएम के इस संभावित दौरे को लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को डीएम विनीत तोमर व पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्भावित दौरे को लेकर डिग्री कॉलेज देवीधुरा का निरीक्षण किया। बताया  कि सीएम धामी का 16 अगस्त को डिग्री कॉलेज देवीधुरा का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। उसी दिन सीएम अमोड़ी भी जा सकते है। डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जीआईसी स्थिति हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीओ अशोक कुमार सिंह व अन्य ​अधिकारी मौजूद रहे।