Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 May 2022 5:33 pm IST


पीजी कॉलेज में चलाया मतदाता जागरुकता अभियान


चंपावत: पीजी कॉलेज चम्पावत में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत हुए अभियान में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने छात्र छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रणाली की जानकारी दी।शुक्रवार को पीजी कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं से अनिवार्य रूप से मतदान की अपील की। इसके अलावा उन्होंने अन्य लोगों को भी जागरुक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि चम्पावत विधान सभा के सभी 151 बूथों में बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए तमाम सुविधाएं जुटाई गई हैं। बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांगों के लिए घर में रह कर मतदान करने की सुविधा दी है। उन्होंने छात्र छात्राओं से ऐसे लोगों की मतदान के लिए मदद करने को कहा।