Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Oct 2024 4:50 pm IST


विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए मॉडल


चम्पावत: संवाददाता। चम्पावत के जीआईसी में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने शानदार मॉडल पेश किए। इससे पहले विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने चारों ब्लॉकों से आए बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन किया। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बाल वैज्ञानिकों से अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट के दिशा निर्देशन में महोत्सव का मुख्य विषय ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी था। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के 144 बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रदर्शित किए। जिला विज्ञान समन्वयक ललित मोहन बोहरा ने जिले में संचालित विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। नवीन पंत के संचालन में हुए कार्यक्रम में नरेश जोशी, राजेंद्र गड़कोटी, भुवन जोशी, नवीन पांडेय, प्रदीप जोशी, श्याम दत्त चौबे, इंदुवर जोशी आदि ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महोत्सव संचालन में हरीश गहतोड़ी, सुरेश राम, विक्रम फर्त्याल, पवन कुमार, अनिल कुमार, सुनील पांडेय, राकेश शर्मा, मनोज जोशी, डॉ.अनिल मिश्रा, अंकित गड़कोटी, संजय भंडारी आदि ने सहयोग किया।