Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Aug 2022 10:53 am IST


तो क्या बढते फैट के पीछे ठंडे पानी का है हाथ ?


हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 37 डिग्री सेल्सियस होता है। यही कारण है कि हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री सेल्‍सियस के तापमान वाला पानी उपयुक्त होता है। इससे अधिक ठंडा पानी पीना हानिकारक होता है। आइए जानते हैं ज्यादा ठंडा पानी पीने से सेहत को होते हैं क्या नुकसान.. 

कब्ज की समस्या- ठंडा पानी पीने से आपकी कब्‍ज की समस्‍या और भी बढ़ सकती है। दरअसल ठंडा पानी पेट में पहुंच कर मल को कठोर बनाता है और जब आप वॉशरूम में लू के लिए जाते हैं तो आपको दिक्‍कतों का सामना करना होता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट की बड़ी आंत भी सिकुड़ जाती है जो कब्ज का मुख्य कारण है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या होती है उन्हें ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।

हार्ट अटैक का खतरा- खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने की आदत आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकती है। एक वैज्ञानिक रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि खाने के बाद ठंडा पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अंतरराष्‍ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने चीन और जापान के लोगों पर इस रिसर्च को पूरा किया। चीन और जापान के लोग खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीते। ये लोग खाने के बाद गर्म चाय पीते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि इन लोगों में हार्ट अटैक की समस्या ना के बराबर पाई गई।

फैट बनाता है ठंडा पानी- ठंडा पानी खाने के साथ मिलकर पेट में उपस्थित एसिड के संपर्क में आता है तो यह फैट में बदल जाता है। जो कई गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है।