Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Mar 2022 5:20 pm IST

जन-समस्या

मादा गुलदार की धमक से लोगों में भय


उत्तरकाशी: नगर पालिका बड़कोट के वार्ड नंबर सात सरूखेत में अपने शावकों के साथ मादा गुलदार की धमक से लोगों में भय का माहौल है। नगरवासियों ने अपर यमुना वन प्रभाग से मादा गुलदार को भगाने की मांग की है। पालिका क्षेत्र के सरूखेत में मादा गुलदार व उसके शावकों को नगरवासियों ने कई बार बस्ती के बीच में घूमते हुए देखा है। स्थानीय अतर सिंह रावत, हरिराज, जोगेंद्र सिंह, धनपाल राणा, अजयपाल, कामेश शाह, मदन शाह का कहना है कि आजकल सरूखेत में गुलदार देखा जा रहा है। उसके साथ दो शावक भी हैं। नगरवासी गुलदार के बस्ती के बीच में घूमने से डरे हुए हुए हैं। अंधेरा होते ही सरूखेत के नगरवासी अपने घरों में कैद हो रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मादा गुलदार व उसके शावकों को पिंजरे में कैद कर वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है।