Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Aug 2022 12:15 pm IST


ऐतिहासिक जेल में धूमधाम से मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ


अगस्त क्रांति दिवस पर ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल परिसर के नेहरू वार्ड में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पंडित नेहरू समेत अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि और अन्य लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्य अतिथि मंगल दीप विद्यालय की प्रबंधक मनोरमा जोशी ने कहा कि सभी को अपने हृदय में संकल्प लेकर देश हित के लिए काम करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की याद में अगस्त क्रांति दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि नौ अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सेनानियों को याद करने का दिन है।