Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 8:43 am IST


एक गांव ऐसा भी जहां बिच्छुओं से खेलते हैं होली


होली मनाने का देश के कई शहरों में अपना अलग-अलग तरीका है। वृंदावन में फूलों के साथ तो बरसाने में लट्ठ मार होली मनाई जाती है। बाबा की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर मुर्दों की राख से होली खेली जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इटावा में एक ऐसा गांव हैं जहां रंगों की जगह बिच्छुओं से होली खेली जाती है।


बिच्छू का नाम सुनते ही आप चौंक गए होंगे और चौंकना भी लाज़मी है लेकिन यह बिल्कुल सच है.. यहां फाग की थाप पर सैकड़ों की संख्या में बिच्छू अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं और फिर गांव में बड़े हों या बच्चे सभी बच्छुओं से होली खेलते हैं। बिच्छुआें को हाथों में उठाकर एक दूसरे पर फेंकते भी हैं।