Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 29 Aug 2023 12:00 pm IST


अल्मोड़ा से जुड़ी हैं विक्रम लैंडर के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र सिंह की जड़ें


अल्मोड़ा: चंद्रयान-3 के सफल अभियान में इसरो के वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारियों का विशेष योगदान रहा है. इस सफल अभियान में अल्मोड़ा के पुनाली गांव के वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह सिजवाली भी शामिल रहे. राजेंद्र सिंह सिजवाली ने विक्रम लैंडर के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम किया. राजेंद्र सिंह सिजवाली का पैतृक आवास विकासखंड धौलादेवी के पुनाली गांव में है. उनके इस योगदान के लिए जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने राजेंद्र की माता हीरा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.