Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 18 Dec 2022 11:30 pm IST

मनोरंजन

एक्स के साथ स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर, फैंस लगाने लगे डेटिंग के कयास, बोले-'आप दोनों को साथ देखकर ख़ुशी हुई'


दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।  ये आये दिन अपने फैंस के लिए नए-नए लुक्स में फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं। वहीं लोग इनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने के लिए ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं।  जाह्नवी  कई बार शिखर पाहरिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
अब एक बार फिर से एक्ट्रेस अपने एक्स शिखर पाहरिया के साथ स्पॉट की गई हैं। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट किया था।  हालांकि इन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं  किया था। दिल्ली में शिखर और जाह्नवी कपूर साथ में एक फैशन शो में गए थे। अब इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि "क्या तुम लोग वापस एक साथ हो?" वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आप दोनों को फिर से साथ देखकर खुशी हुई।'