Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Oct 2022 9:00 am IST


Avalanche in Uttarkashi: रेस्‍क्‍यू टीम ने न‍िकाले 13 और शव, अब तक संख्‍या पहुंची 16


द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 29 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज के लिए आज गुरुवार को भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। निम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को 13 और शव न‍िकाले। अबतक कुल संख्‍या 16 पहुंच गई है। वहीं मौसम खबरा होने के चलते रेस्‍क्‍यू रोका गया। 13 प्रशिक्षु पर्वतारोही अभी लापता हैं।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने कहा कि जो शव बरामद हुए हैं, सभी को बेस कैंप में लाया जा रहा है। मौसम अनुकूल होने पर रिकवर किए गए शवों को शुक्रवार को हैलीकाप्टर के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया जाएगा। वर्तमान समय में द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है जिसके कारण रेस्क्यू अभियान फिलहाल रोका गया है।