Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Oct 2021 4:55 pm IST


महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधित जानकारी


रुद्रप्रयाग:उत्तराखंड पुलिस वाइव्ज वैलफेयर एसोसिएशन की कार्यशाला में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां भी दी गई।  पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कार्मिकों को ब्रेस्ट केंसर एवं अन्य महिला सम्बन्धी रोगों के बारे में जानकारी दी। बताया कि किसी भी बीमारी की यदि समय रहते पहचान एवं उसका उपचार कर लिया जाए। बीमारी को उसी स्तर पर रोककर उपचार के साथ ही ठीक किया जा सकता है। बताया कि अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ अपने स्वयं के स्वास्थ्य का भी खयाल अवश्य रखें।