Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 May 2023 9:00 am IST

नेशनल

दिल्ली : विवादों के बीच आज होगा नए संसद भवन का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद...


नए संसद भवन के उद्घाटन पर विपक्षी दलों के विरोध के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। उद्घाटन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है। 

बताया जा रहा है कि, 26 जनवरी और 15 अगस्त की तरह ही 28 मई की सुबह से दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। जरूरी वाहन को छोड़कर किसी भी वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि, कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए फूल-प्रूफ प्लान तैयार किया जा रहा है। 

वहीं पुलिस की गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। पुलिस ने गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बल की और कंपनियां मांगी हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिये लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कई वीवीआईपी/वीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए है। पुलिस ने लोगों को जरूरत न होने पर नई दिल्ली इलाके से बचने की सलाह दी है। हालांकि नई दिल्ली में ट्रैफिक चलता रहेगा। बताते चलें कि, संसद भवन के उद्घाटन के चलते सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक कुछ मार्ग प्रभावित रहेंगे या फिर ट्रैफिक भारी रहेगा।