Read in App


• Tue, 9 Mar 2021 8:39 am IST


बेटियों के जन्म पर घरों में उत्सव मनाने का संकल्प


चमोली-ब्लॉक सभागार में गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने बेटियों के जन्म पर घरों में उत्सव मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसडीएम सुधीर कुमार व प्रमुख दर्शन दानू ने महिलाओं से आर्थिक रूप से मजबूत होने की अपील की।

कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। सब्जी उत्पादन कर रही वांक गांव की पुष्पा देवी, हाटकल्याड़ी की 70 साल की धरमा देवी व कोरानाकाल में बेहतर काम करने वाली आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। हाटकल्याणी की ममंद ने दैणा होयां खोली का गणेशा दैणा होयां मोहरी का नारायाणा की प्रस्तुति दी।