Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Jan 2022 4:06 pm IST


पेयजल संकट पर लोगों ने अफसरों का घेराव किया


रविवार को कनखल क्षेत्र में पानी न आने से नाराज स्थानीय लोगों ने मेयर अनिता शर्मा को अपनी की समस्या बताई। जिसके बाद उनके नेतृत्व में बैरागी कैंप स्थित जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेश चौहान और जल निगम के अधिकारी आरके शर्मा का घेराव किया। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि जनता को परेशान करना बंद किया जाए। उन्होंने दूरभाष पर अधिशासी अभियंता मो. मीसम को भी समस्या को हल करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि कुंभ मेले के समय करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्य दर्शाए गए हैं। लेकिन उनका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। पानी की लाइनें डालने का दावा किया जा रहा है। अगर लाइनें डल गई हैं तो फिर लोगों को पेयजल संकट से क्यों जूझना पड़ रहा है। अशोक शर्मा ने कहा कि जनता की समस्या को अधिकारी नहीं सुनते हैं। स्थानीय निवासी धनीराम शर्मा (नीटू) ने कहा कि पानी की समस्या बार-बार खड़ी हो रही है। अगर समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, विजय प्रजापति, अशोक कुमार, लक्ष्मी, गीता, रानी, हर्ष, मयंक, राजू, संजू, कमल, दिव्यांश प्रजापति, संजीव, छोटू, उदय सिंह, रितिक, मयंक, पियूष, नकुल माहेश्वरी, राजकुमार ठाकुर, अनिल कुमार, संदीप कुमार, अमित राजपूत, पवन अरोड़ा आदि शामिल रहे।