Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Oct 2021 3:46 pm IST


श्रमिकों के उत्पीड़न से गुस्साए लोगों ने चीनी मिल जीएम को घेरा


पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समर्थक श्रमिकों के उत्पीड़न से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता, श्रमिकों ने हंगामा कर चीनी मिल प्रधान प्रबंधक कैलाश टोलिया का घेराव किया। उन्होंने राजनैतिक द्वेष भावना से श्रमिकों का उत्पीड़न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता, चीनी मिल श्रमिक चीनी मिल के प्रशासनिक दफ्तर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक कैलाश टोलिया का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मिल प्रबंधन पर राजनैतिक दबाव में श्रमिकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समर्थक रहे श्रमिकों की सूची तैयार कर उनके उत्पीड़न की तैयारी चल रही है। उन्होंने मिल प्रबंधन से राजनैतिक दबाव में कार्य नहीं करने का अनुरोध किया। वहां डीके जोशी, लाल सिंह, राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, हरदेव सिंह, मनीराम, मोहम्मद रफी, अभिषेक तिवारी, नितिन बिष्ट, अमला प्रसाद आदि थे।