Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Dec 2021 9:00 am IST


गढ़वाल के किसान पिता का होनहार बेटा..इंटरनेशनल कंपनी में हुआ चयन, 2.05 करोड़ है सैलरी


उत्तराखंड के छात्र यकीनन टैलेंटेड हैं, इस बात में कोई शक नहीं। सही दिशा में सही गाइडलाइन मिले, तो ये बच्चे कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही सफलताओं का आसमान छूने वाले Kotdwar Bhabar के Rohit negi को बधाई दीजिए। रोहित नेगी पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार भाबर के रहने वाले हैं। अपनी कड़ी मेहनत से रोहित नेगी का सलेक्शन आईआईटी गुवाहाटी में हुआ। कंप्यूटर साइंस के छात्र रोहित नेगी का चयन अब इंटरनेशनल कंपनी के लिए हुआ है। उन्हें 2.05 crore का सालाना salary package मिला है। पौड़ी गढ़वाल या फिर कोटद्वार क्षेत्र में किसी छात्र को मिलने वाला ये अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। आईआईटी गुवाहाटी के प्लेसमेंट एंड इंटरनशिप सेल के इंचार्ज प्रो. अभिषेक कुमार और कोआर्डिनेटर स्मिता सक्सेना ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। रोहित नेगी के पिता रमेश नेगी है, जो पेशे से किसान है और भाबर के रामदयालपुर गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा रोहित की मां सरिता नेगी गृहणी हैं।