Read in App


• Tue, 1 Jun 2021 11:34 am IST


प्री मानसून के कारण झमाझम बारिश की संभावना


नैनीताल-राज्य में मानसून के 20 से 25 जून के बीच दस्तक देने की संभावना है। प्री मानसून की बारिश से मौसम सुहावना होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया दो और तीन जून को मानसून केरल में दस्तक देगा। राज्य में इसके 20 से 25 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।
सोमवार को सूर्यदेव के दर्शन के साथ ही गर्मी ने बेहाल कर दिया। तपिश बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई। दोपहर में दक्षिण पूर्व दिशा से 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। आर्द्रता 52 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-दो डिग्री सेल्सियस कम रहे। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।