Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Apr 2022 2:22 pm IST


रेड अलर्ट जारी : मैदान में 41 डिग्री पहुंच सकता है तापमान


उत्तराखंड में अगले दो दिन गर्मी  से बिलकुल भी राहत नहीं मिलने वाली है। ताज़ा जानकारी के अनुसार इन दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 29 अप्रैल से पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन  मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।वहीं पर्वतीय इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश को लेकर मौसम निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 29 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन दिखना ये होगा कि कितना असरदार रहेगा।