Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Nov 2021 5:45 pm IST


अंधता निवारण का लक्ष्य पूरा करने को पड़ रहे लाले


काशीपुर। अंधता निवारण कार्यक्रम का साल 2021-22 का लक्ष्य पूरा करने को लाले पड़ गए हैं। अभी 35 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। स्वास्थ्य विभाग के सामने चार माह में 65 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने की चुनौती है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सरकार ने अंधता निवारण कार्यक्रम चला रखा है। इसके तहत अंधता उन्मूलन का काम किया जाता है। हर साल इसके लिए विभाग को लक्ष्य दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में अस्पताल को एक हजार लोगों की आंखों का ऑपरेशन कर ठीक करने का लक्ष्य मिला था। अस्पताल ने उस लक्ष्य को सौ प्रतिशत पूरा कर लिया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी अस्पताल को एक हजार लोगों की आंखों का ऑपरेशन करके ठीक करने का लक्ष्य मिला था, लेकिन इस बार लक्ष्य को पूरा करने के लाले पड़ गए हैं। अभी तक विभाग सिर्फ 35 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा कर सका है। इसे स्वास्थ्य विभाग चिंता का विषय मान रहा है। क्योंकि 12 महीने में से आठ महीने का लंबा समय बीत गया है और अब सिर्फ चार महीने शेष रह गए हैं। अब चार महीने में शेष 65 प्रतिशत लक्ष्य कैसे पूरा होगा।