Read in App


• Fri, 12 Mar 2021 10:54 am IST


शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय


अल्मोड़ा-महाशिवरात्रि पर्व पर शहर से गांव तक शिवालयों में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयनाद के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र के साथ दूध, शहद, हल्दी आदि पवित्र सामग्रियां अर्पित कर जल का अभिषेक किया। शिवरात्रि पर्व पर जगह-जगह मंदिरों को सजाया गया था। ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवालयों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे थे। इसके बाद दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में ऊं नम: शिवाय मंत्र के स्वर गुंजायमान रहे।