Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Feb 2022 7:01 pm IST

खेल

ऋद्धिमान साहा को लेकर पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान


ऋद्धिमान साहा का भारत के लिए टेस्ट करियर अब करीब-करीब समाप्त हो चुका है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद साहा ने उनकी जगह ली थी। साथ ही अब ऋषभ पंत के टीम में आने के बाद साहा को नजरअंदाज कर दिया गया है।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साहा अब टीम इंडिया की योजना से बाहर हो चुके हैं।  जिसपर  भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कहा है कि साहा राजनीति के शिकार हुए हैं। वे एक खास ग्रुप के सदस्य नहीं हैं, इसलिए टीम से बाहर हैं। आपको बता दें की साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैचों में 92 कैच लिए हैं। वहीं उन्होंने 12 शिकार स्टंपिंग के जरिए किए हैं।