Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 8:40 am IST


त्तराखंड: भूस्खलन से दहशत में जुग्जू के ग्रामीण, घर छोड़कर जंगल में बिताई रात


उत्तराखंड के चमोली में नीती घाटी के जुग्जू गांव के ठीक शीर्ष भाग से चट्टान से भूस्खलन होने के बाद सहमे ग्रामीणों ने मंगलवार की रात जंगलों में बिताई। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव के पुनर्वास की मांग की। रैणी गांव के पास जुग्जू गांव के ऊपर मंगलवार दोपहर को भूस्खलन हो गया था और ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई थी। इसके बाद भूस्खलन थमा तो ग्रामीण घरों को लौट गए लेकिन रात आठ बजे फिर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया।