Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Jun 2022 6:00 am IST


शानदार फीचर्स के साथ आ गई Realme TechLife की नई स्मार्टवॉच, जानें कीमत...


रियलमी अपना नई स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 को भारत में लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये है। इस वॉच की सेल 28 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। तो आइए जानते हैं इसकी फीचर्स।

Realme TechLife Watch R100 के फीचर्स 
Realme TechLife Watch R100 में आपको 360x360 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.32 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस वॉच का वेट 46 ग्राम है। इसके अलावा इस वॉच में IP68 रेटिंग भी दे रही है, जो पानी धूल-मिट्टी में इसे बचाए रखेगा।

इसके साथ ही  इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर भी दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच में  वेदर अपडेट, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल और रिमाइंडर का भी फीचर दिया गया है।

इसके अलावा इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें महिलाओं के पीरियड डेट्स को भी ट्रैक किया जा सकता है। फिलहाल इस वॉच में 380mAh की बैटरी दी गई है।