Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Apr 2022 1:00 pm IST


​आयुर्वेद की राय, सुबह उठकर ये काम जुरुर किए जाएं


कुछ आसान लेकिन जीवन बदलने वाली आदते हैं जो आप सुबह उठने पर अपनाएं तो आपका दिन और भी खूबसूरत बनेगा। आयुर्वेद में इससे जुड़ी कई बाते बताई गई हैं कि दिन की शुरुआत कैसे करनी चाहिए। सुबह इन्हें अपनाकर दिन शुरू होने से पहले आपको खुद को चार्ज करने में मदद मिलेगी-

सुबह पानी पीएं- सुबह उठते ही सबसे पहले एक ग्लास पानी पिएं। ये पानी रातभर तांबे के बरतन में भरकर रखा हो तो ये पेट की परेशानियां भी दूर करता है। इससे सुबह आपके शरीर के सारे टॉक्सिन भी बाहर फ्लश करने में मदद मिलती है।

शरीर को अंदर से करें साफ- सुबह उठकर मल त्याग जरूर करना चाहिए। इससे शरीर अंदर से साफ हो जाता है। शरीर को अंदर से साफ करेंगे तो पूरा दिन आपका एक्टिव रहेगा।

​जीभ करें साफ- जीभ को खुरच कर साफ कर लेना चाहिए। इससे रात भर मुंह में मरे हुए बैक्टीरिया हट जाते हैं और आपका मुंह साफ हो जाता है। साथ ही ये आपके पाचन को और अच्छा करता है।

हाथों से करें सिर की मालिश - अपने सिर की मालिश करें। सुबह उठने के बाद तेल से या गर्म तेल से सिर की मालिश करें। इससे आपके बालों की जड़े मजबूत हो जाएंगी और गंजेपन जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी।

योग करें- आयुर्वेद में सुबह उठकर व्यायाम करने का जिक्र है। योगा या किसी भी तरह की एक्सरसाइज आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल भी बनाती है और आपको फिट करती है। साथ ही सुबह एक्सरसाइज करेंगे तो पूरा दिन आप फ्रेश और एक्टिव रहेंगे। इसमें आप लंबी सांसें लेना और ध्यान करना भी शामिल कर सकते हैं।