Read in App


• Mon, 19 Jul 2021 1:09 pm IST


मसूरी में लैंडस्लाइड के कारण सड़क बंद


दो दिन से लगातार हो रही बारिश से इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुवाखोली-धनौल्टी रोड पर भारी भूस्खलन से मार्ग बंद है। मार्ग के दोनों और वाहनों के खड़े होने से लंबा जाम लगा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने मार्ग को खोलने के लिए सुबह से कोई इंतजाम नहीं किया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों की मानें तो सुबह 6 बजे से मार्ग बंद हैए लेकिन कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं आया है।