Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Sep 2021 1:31 pm IST


उत्तराखंड: भूस्खलन होने पर जुग्जू के ग्रामीणों ने फिर छोड़े घर, जंगल में बिताई रात


चमोली जिल के जुग्जू गांव के ऊपर शनिवार रात को भूस्खलन होने पर ग्रामीणों को फिर जंगल में रात बितानी पड़ी। लंबे समय से जुग्जू गांव के ऊपर भूस्खलन हो रहा है जिससे हर बार भूस्खलन होने पर गांव के लोग जान बचाने के लिए जंगल की गुफाओं में चले जाते हैं और भूस्खलन रुकने पर वापस घरों को लौट आते हैं। शनिवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश होने से फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया, जिस कारण ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए अपने घरों को छोड़ दिया और जंगल की ओर चले गए। उन्होंने गुफाओं में रात बिताई।