Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Sep 2022 8:30 pm IST


रॉयल आर्म्स गन हाउस का लाइसेंस होगा रद्द, दिल्ली पुलिस के पत्र पर शासन को भेजी सिफारिश


अवैध कारतूस बेचने और अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वाले मैसर्स रॉयल आर्म्स गन हाउस का लाइसेंस रद्द होगा। दिल्ली पुलिस के पत्र पर जिला मजिस्ट्रेट सोनिका ने शासन को लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भेजी है। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर प्रियंका कश्यप ने देहरादून जिला मजिस्ट्रेट को इस संबंध में पत्र भेजा था।

बताया कि गत छह अगस्त को पूर्वी दिल्ली के थाना पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में कुछ लोगों से बड़ी संख्या में अवैध तरीके से लाए गए कारतूस बरामद हुए। पुलिस जांच में पता लगा कि कारतूस मैसर्स रॉयल आर्म्स गन हाउस नगर निगम कॉम्प्लेक्स पटेल रोड के अभिलेखों में छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बेचे गए हैं।इसमें गन हाउस संचालक परीक्षित नेगी निवासी सी-19ए टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन की संलिप्तता थी। इस पर दिल्ली पुलिस ने परीक्षित नेगी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में नेगी ने स्वीकार किया कि पूर्व में भी अपनी दुकान के अभिलेखों में छेड़छाड़ कर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त ऐसे गिरोहों को अवैध तरीके से कारतूस बेचे जाते रहे हैं।