Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Apr 2023 8:00 am IST


इन राशियों के जातकों पर मेहरबान हुए शुक्र देव, बन रहे धनलाभ और भाग्योदय के योग


ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते हुए राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर पृथ्वी और मानव जीवन पर सीधे तौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने वृष राशि में गोचर करके महाधन योग बनाया है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री, भागवत कथा प्रवक्ता एवं कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य राजेंद्र तिवारी बता रहे हैं कि कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

मकर राशि 
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार महाधन योग का बनना मकर राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में भाग्य के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह केंद्र में स्थित हैं। साथ ही शुक्र ग्रह केंद्र में 6 अप्रैल को आ गए हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही धनलाभ हो सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर स्थित हैं। इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ और भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है या बात चल सकती है।

कन्या राशि 
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए महाधन योग अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि नवम के स्वामी शुक्र देव हैं और उन्होंने 6 अप्रैल से नवम भाव में ही भ्रमण किया है। साथ ही वे धन के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने प्रयास शुरू कर देने चाहिए। साथ ही भाग्य का भी इस समय आपको भरपूर लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग फिल्म लाइन, कॉस्मेटिक, संगीत, कला, चावल, दूध, होटल, शराब के कार्य से जुड़े हैं, तो उनके लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। साथ ही आप इस समय विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं जो छात्र हैं, वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

वृष राशि 
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार महाधन योग का बनना वृष राशि के लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के आपके नवम के स्वामी दशम स्थान मतलब केंद्र में विराजमान हैं। साथ ही शुक्र ग्रह 6 अप्रैल से लग्न भाव में आ गए हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में शश, मालव्य और लक्ष्मी योग बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको धनलाभ होगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की संभव है। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। साथ ही  निवेश के लिए भी यह अच्छा समय हो सकता है। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।