Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 18 Aug 2021 12:14 pm IST


जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र पोर्टल ठप, लोग परेशान


रुड़की में डेढ़ माह से रुड़की सिविल अस्पताल का जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र पोर्टल कार्य नहीं कर रहा है। जिस कारण लोगों को आए दिन हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिसके चलते करीब 300 से ज्यादा लोगो के प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं बन पाए हैं। इसके बावजूद अस्पताल नींद में सोया हुआ है। वहीं सिविल अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल ने कहा कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द पोर्टल को ठीक कर लिया जाएगा।