Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Aug 2022 2:15 pm IST


पुलिस कर्मियों ने 50हजार रुपये ढूंढकर बुजुर्ग को लौटाए


एक बुजुर्ग के खोए 50 हजार रुपये पुलिस कर्मियों ने ढूंढ निकाले हैं। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगर में बुजुर्ग हरीश चंद्र जोशी का बैग कहीं खो गया। बैग में 50 हजार रुपये भी थे। कांस्टेबल पंकज पंगरिया व कांस्टेबल सुरेन्द्र धामी को सूचना मिली तो उन्होंने बैग की खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद उन्होंने बैग ढूंढकर बुजुर्ग को वापस लौटाया। बुजुर्ग ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया है।