Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 2:53 pm IST


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई


महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी जिसको देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने हमेशा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया। आज हमारे देश को ऐसे ही दृढ़ व मजबूत इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है। वहां पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अरुण पांडे, हरीश बावरा, मोहनखेड़ा,विजय अरोरा, साबिर अहमद, राजीव कामरा, संदीप चीमा, अर्जुन विश्वास,बाबू खान, स परवेज कुरेशी, श्यामल मंडल, साबिर खान, ओंकार ढिल्लो आदि थे।